फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, JMC, meeting, order

Jammu News: परियोजनाओं को तय समय और गुणवत्ता से पूरा करें

Thu, 20 Feb 2025 03:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 20 Feb 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
srinagar, JMC, meeting, order
Snow deficit Gulmarg story pics
निगम आयुक्त ने बैठक कर दिए निर्देश, कैपेक्स योजना का किया मूल्यांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। अधिकारी परियोजनाओं को तय समयसीमा और गुणवत्ता के साथ पूरा करें, ताकि लोगों को लाभ मिल सके। यह निर्देश श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के आयुक्त डॉ. ओवैस अहमद ने बैठक में दिए। इस दौरान परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
बैठक का उद्देश्य शहरी अवसंरचना और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार करना था। इसमें कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) योजना का मूल्यांकन किया गया। आयुक्त ने कहा कि कैपेक्स योजना केवल एक वित्तीय खाका नहीं बल्कि यह श्रीनगर के लोगों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। निगम ऐसे प्रोजेक्ट्स लागू करने के लिए समर्पित हैं, जो उनके जीवन की गुणवत्ता को बढ़ावा दें।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शहर की सड़कों का विकास, कचरा प्रबंधन प्रणाली में सुधार, नालियों के नेटवर्क का उन्नयन, स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, सार्वजनिक पार्कों में सुधार और जल आपूर्ति ढांचे में प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने परियोजना निष्पादन में जवाबदेही और पारदर्शिता पर जोर दिया। वर्तमान परियोजनाओं की समीक्षा करने के अलावा बैठक में भविष्य की पहलों के लिए भी मंथन किया गया।

Snow deficit Gulmarg story pics

Snow deficit Gulmarg story pics

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed