बढ़ते कोरोना संक्रमण पर सख्त हुआ प्रशासन: श्रीनगर में 10 दिन के लिए लगाया गया कर्फ्यू, इस बात का रखें ध्यान
श्रीनगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिले में दस दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर संभाग में मुख्य रूप से श्रीनगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन काफी सतर्क है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार से दस दिन के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू का एलान किया गया है। इस दौरान किराना, सब्जी, दूध जैसी दैनिक आवश्यकताओं वाली वस्तुओं की दुकानें सुबह सात बजे से 11 बजे तक ही खुली रहेंगी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
यह भी पढ़ें- शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...
गौरतलब है कि कोविड की तीसरी लहर की चुनौतियों के बीच राजधानी श्रीनगर में संक्रमण का प्रसार जारी है। गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक 23 दिन में यहां 1457 संक्रमित मामले मिल चुके हैं। यहां दैनिक आधार पर लगातार 50 से 100 के बीच नए मामले आ रहे हैं। इसके साथ जिला बारामुला, बडगाम और गांदरबल में भी संक्रमण का प्रसार हो रहा है।
यह भी पढ़ें- उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी
प्रदेश में गुरुवार को कुल मिले संक्रमित मामलों में से कश्मीर से 151 मामले थे। कश्मीर के बारामुला में 36, बडगाम में 14, पुलवामा में 10 और गांदरबल में 15 नए संक्रमित मामले मिले। जम्मू संभाग के दस जिलों में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।