फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, CRPF Cricket Tournament, Start From Today

Jammu News: आज होगा सीआरपीएफ कप के तीसरे संस्करण का आगाज

विज्ञापन
Srinagar, CRPF Cricket Tournament, Start From Today
- शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में होगा उद्घाटन, सुबह 9:30 बजे से होंगे मैच
विज्ञापन

- सभी 16 टीमें हुई फाइनल, जीतने वाली टीम को मिलेगा दो लाख का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में क्रिकेट महाकुंभ सीआरपीएफ कप के तीसरे संस्करण का आगाज शनिवार सुबह 9:30 बजे शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 28 नवंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के अलावा दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
यह प्रतियोगिता श्रीनगर के तीन उच्च स्तर के क्रिकेट मैदानों पर होगी। आयोजकों ने अमर उजाला को बताया कि सीआरपीएफ लगातार तीसरे साल इस प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है। 200 से अधिक टीमों ने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया। वीरवार को इनमें से ड्रॉ के माध्यम से श्रीनगर, बडगाम और गांदरबल 12 टीमें चुनी गईं। चार टीमें आरक्षित हैं, इस तरह इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की गई।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में ग्रुप ए में एमएलए जिमखाना बडगाम, बटवारा स्पोर्ट्स क्लब, कश्मीर वॉरियर्स और बीबी बारिया क्रिकेट क्लब क्रालपोरा की टीम हैं। ग्रुप बी में यंग स्टार्स, राइजिंग स्टार्स क्रालपोरा, मीर्ज क्रिकेट क्लब और स्काई ब्रीजर सुंबल की टीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप सी में द रियल सुल्तान समरबल, शाहजेब क्रिकेट क्लब, डायमंड क्रिकेट क्लब और रेड लाइंस नुनर टीम हैं। ग्रुप डी में मुराद सेवंथ स्ट्रीट श्रीनगर, कश्मीर यूनिवर्सिटी, रॉयल स्पार्टंस वाथोरा और बुराक क्रिकेट क्लब की टीम हैं।

शुक्रवार को उद्घाटन मैच सुबह 9:30 बजे शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में बटवारा स्पोर्ट्स क्लब और एमएलए जिमखाना के बीच होगा। दूसरा मैच दोपहर 12 बजे शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में द रियल सुल्तान समरबल और शाहजेब क्रिकेट क्लब के बीच होगा। तीसरा मैच दोपहर 12 बजे कश्मीर यूनिवर्सिटी के मैदान में मीर्ज क्रिकेट क्लब और राइजिंग स्टार क्रालपोरा के बीच होगा। प्रतियोगिता की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed