फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, crime, recover, lepord

Jammu News: श्रीनगर में तेंदुए की 4 खालें बरामद, एक कांस्टेबल समेत आठ गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 14 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
srinagar, crime, recover, lepord
-डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- लद्दाख, डोडा व उड़ी में किया था तेंदुओं का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने वन्य जीवों के अवैध कारोबार में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका पास से तेंदुए की चार खालें बरामद की गई हैं। पकड़े गए लोगों में एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल है।
डीआरआई अधिकारियों के अनुसार, विभाग को सूचना मिली थी कि अवैध वन्यजीव व्यापार में शामिल कुछ लोगों का गिरोह इलाके में सक्रिय है। इस जानकारी के बाद एक ऑपरेशन शुरू किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है तस्करों ने तेंदुओं का शिकार लद्दाख, डोडा और उड़ी में किया था।
विज्ञापन


मुंबई जोनल यूनिट (गोवा रीजनल यूनिट) से डीआरआई की टीमें श्रीनगर पहुंचीं और अधिकारियों ने खुद को तेंदुए की खाल के संभावित खरीदार के रूप में पेश किया । कई दौर की बातचीत के बाद, विक्रेता पहले तेंदुए की खाल को श्रीनगर में डल गेट के पास एक पूर्व-निर्धारित स्थान पर लाए। निगरानी कर रहे अधिकारियों ने एक व्यक्ति को निर्धारित स्थान के पास रोका जो तेंदुए की खाल ले जा रहा था। डीआरआई के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उसकी जानकारी के आधार पर, एक अन्य साथी को भी श्रीनगर में एक सार्वजनिक स्थान पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पकड़ हासिल करने के बाद, विक्रेताओं के दूसरे गिरोह के साथ गहन बातचीत का दौर जारी रहा। रात भर की बातचीत के बाद, विक्रेता अंततः 3 तेंदुए की खालों को पूर्व-निर्धारित स्थान पर लाने के लिए सहमत हुए। उनसे मिली जानकारी से पता चला कि लेन-देन से जुड़े 3 और व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर पास में इंतजार कर रहे थे।

--------
सभी आरोपी वन्य जीवन संरक्षण विभाग के हवाले
डीआरआई के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अधिकारियों की 2 टीमें तुरंत भेजी गईं और उन्होंने सार्वजनिक स्थान पर 3 लोगों को पकड़ा गया। इस प्रकार कुल 8 लोगों को पकड़ा गया, जिनमें एक सेवारत पुलिस कांस्टेबल भी शामिल था और तेंदुए की कुल 4 खालें बरामद की गईं। बरामद खालें और सभी आठ आरोपियों को प्रदेश के वन्य जीवन संरक्षण विभाग को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed