{"_id":"65e24539ce5110871e0262d7","slug":"srinagar-crime-police-arrest-srinagar-news-c-10-jam1008-313574-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रिहाई के दो दिन बाद कश्मीरी पत्रकार फिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रिहाई के दो दिन बाद कश्मीरी पत्रकार फिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पांच साल बाद रिहा हुए कश्मीरी पत्रकार आसिफ सुल्तान को दो दिन बाद एक अन्य मामले में फिर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार उसे पहली बार सितंबर 2018 में गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह एक स्थानीय पत्रिका में पत्रकार था।
उसे कथित तौर पर एक प्रतिबंधित उग्रवादी समूह मदद के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अप्रैल 2022 में जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। इसमें बताया गया था कि जांच एजेंसियां किसी भी आतंकवादी समूह के साथ उसके संबंध स्थापित करने में विफल रहीं हैं। हालांकि, कुछ दिनों बाद उस पर पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। मंगलवार को उत्तर प्रदेश की अंबेडकर नगर जिला जेल से रिहा होने पर वह गुरुवार को घर पहुंचा था। उसी रात उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है।