फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, CM, student problem

Jammu News: सीएम ने उठाया कर्नाटक में कश्मीरी छात्र की पिटाई का मामला

विज्ञापन
srinagar, CM, student problem
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कर्नाटक के एक कॉलेज के छात्रावास में कश्मीरी छात्र की पिटाई के मामले को वहां के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के समक्ष उठाया है। उन्होंने कहा कि मुझे आश्वासन दिया है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


सीएम ने एक्स पर किए गए पोस्ट में यह जानकारी दी। लिखा, मैंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से बात की है। बता दें कि उमर अब्दुल्ला का यह पोस्ट नेशनल कांफ्रेंस के राज्य प्रवक्ता इमरान नबी डार के पोस्ट के जवाब में किया गया। इमरान ने एक्स पर किये गए पोस्ट में लिखा था कि कर्नाटक के अल अमीन कॉलेज में रैगिंग की घटना, जिसमें कॉलेज के छात्रावास के अंदर कुछ गुंडों द्वारा एक और कश्मीरी छात्र की बेरहमी से पिटाई की गई, निंदनीय और अस्वीकार्य है। हम अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री से एक स्थायी निर्देश की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed