फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, climate, cold, temprature

Jammu News: घाटी शीत लहर की चपेट में, न्यूनतम पारा हिमांक बिंदु से नीचे

Mon, 11 Dec 2023 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 11 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
srinagar, climate, cold, temprature
16 दिसंबर तक छाए रहेंगे बादल, रात के पारे में और गिरावट आने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर घाटी शीत लहर की चपेट में है। यहां का न्यूनतम पारा हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में शनिवार रात का न्यूनतम तापमान शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस थोड़ा बढ़ कर 4.4 डिग्री दर्ज किया गया है। विभाग ने 16 दिसंबर तक बादल छाए रहने और शुष्क मौसम की संभावना जताई है। फिलहाल ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग केंद्र श्रीनगर के अधिकारियों के अनुसार दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम का न्यूनतम पारा माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी प्रकार बारामुला जिले के प्रसिद्ध रिसॉर्ट गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार रात के बराबर ही था। काजीगुंड का न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री, कोकरनाग का माइनस दो डिग्री और कुपवाड़ा का माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 16 दिसंबर तक बादल छाए रहने और शुष्क मौसम की संभावना जताई है। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed