फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   srinagar, anantnag, political, pdp

Jammu News: महबूबा को झटका, पीडीपी छोड़ आजाद के हुए चचेरे भाई सरवर

Sun, 12 Nov 2023 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 12 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
srinagar, anantnag, political, pdp
कब्रिस्तान पर ताला लगा होने पर बाहर ही पढ़नी पड़ी फातिहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को एक बड़ा झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के चचेरे भाई सरवर मुफ्ती ने डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी का दामन थाम लिया है। शनिवार को अनंतनाग के बिजबिहाड़ा इलाके में डीपीएपी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में हुए समारोह में पार्टी में शामिल हुए। इससे पहले आजाद सहित अन्य नेताओं के साथ मुफ्ती मुहम्मद सईद की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए पादशाही बाग पहुंचे। वहां कब्रिस्तान के गेट पर ताला लगा था, जिस कारण उन्हें बाहर ही फातिहा पढ़नी पढ़ी।

इस बीच डीपीएपी नेता मोहम्मद अमीन भट ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कब्रिस्तान का गेट रवींद्र रैना के लिए खुला था, लेकिन आजाद के लिए बंद कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री आजाद ने कहा कि पीडीपी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती साहब मेरे अच्छे साथी रहे और में उन के मकबरे पर फातिहा पढ़ने के लिए आया था, लेकिन अफसोस से गेट पर ताला लगा हुआ था। पीडीपी कमरे के अंदर एक और बाहर दूसरी बात करती है। भाजपा के लिए कब्रिस्तान पर कोई ताला नहीं लगता, लेकिन मेरे लिए द्वार बंद कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed