फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Srinagar, Above 95,000 Student, Participate 10th Exam, Jammu And Kashmir

Jammu News: जम्मू-कश्मीर में 95,000 से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी 10वीं की परीक्षा

विज्ञापन
Srinagar, Above 95,000 Student, Participate 10th Exam, Jammu And Kashmir
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से आयोजित 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सोमवार को जम्मू-कश्मीर के 95,000 से ज्यादा विद्यार्थी शामिल हुए। शोपियां में विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न हुई। सोमवार को पेपर गणित का था और छात्रों ने इसे संतुलित बताया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की निगरानी और परीक्षा के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कई केंद्रों का दौरा किया। ब्यूरो
विज्ञापन


बच्चों के रोल नंबर चेक करने की जिम्मेदारी अधीक्षकों की रही
जम्मू। परीक्षा केंद्रों में रोल नंबर चेक करने की जिम्मेदारी परीक्षा अधीक्षकों की रही। हर बार रोल नंबर गलत लिखने के कारण वार्षिक रिजल्ट जारी होने में छात्रों को परेशानी आती थी। बोर्ड के चक्कर काटने के बाद परीक्षा परिणाम का पता चल पाता था।
विज्ञापन

इस बार बोर्ड ने नई व्यवस्था की है। इस बारे में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से भी आदेश जारी किए गए थे। कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं पर सही रोल नंबर शृंखला की जांच का दायित्व अधीक्षकों को सौंपा गया। आदेश में बताया गया कि अधीक्षकों का पहला कार्य रोल नंबर चेक करना रहेगा। रोल नंबर उत्तर पुस्तिका में गलत नहीं होना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed