{"_id":"603546e28ebc3ee9434b25bc","slug":"srcc-jyotipuram-wins-unilateral-win-reasi-news-jmu229874373","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरसीसी ज्योतिपुरम दर्ज की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरसीसी ज्योतिपुरम दर्ज की एकतरफा जीत
विज्ञापन
रियासी। रियासी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को हुए मैच में श्री राम क्रिकेट क्लब ज्योतिपुरम ने राहुल क्लब जीटी रोड दिल्ली को 110 रन से करारी शिकस्त दी है।
मंगलवार को पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ़ से सजी ज्योतिपुरम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में पांच विकेट पर 213 रन बना कर 214 रन का लक्ष्य दिया। इसमें अंकित ने सर्वाधिक 32, निखिल ने 41, आकाश चौधरी ने 21, प्रिंस ने 38, अभिमन्यू ने नाबाद 37 और उरमिंदर ने नाबाद 15 रन का योगदान दिया। राहुल क्लब की ओर से गेंदबाज रुबल ने दो और विनोद, अमित व राहुल ने एक एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल क्लब के बल्लेबाज ज्योतिपुरम की गेंदबाजी के आगे खुल कर नहीं खेल सके और पूरी टीम 17वें ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। बल्लेेबाज रूबल ने सब से ज्यादा 15 रन बनाए। इस के अलावा कपिल और अमित ने नौ-नौ रन का योगदान दिया। एसआरसीसी के गेंदबाज आकाश चौधरी व प्रिंस ने दो-दो, जबिक रवि, सत्ता, तरूण व निखिल ने एक-एक विकेट हासिल किया। प्रिंस को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सदस्य राकेश जीत सिंह, अमन सिंह, गुलशन सिंह व मोहम्मद सरवर मीर मौजूद रहे।