{"_id":"6ace9f548631b6651c0df102","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1038102-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अंतर विभागीय क्रिकेट में जूलॉजी और बॉटनी विभाग की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अंतर विभागीय क्रिकेट में जूलॉजी और बॉटनी विभाग की जीत
विज्ञापन
अंतर विभागीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज।जम्मू विश्वविद्यालय
जेयू में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, जूलॉजी ने फिजिक्स और बॉटनी ने सोशियोलॉजी को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में अंतर विभागीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ। विश्वविद्यालय के क्रिकेट मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में जूलॉजी और बॉटनी विभाग की टीमों ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में जूलॉजी विभाग ने फिजिक्स विभाग को पांच विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फिजिक्स विभाग की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 103 रन बनाए। जवाब में जूलॉजी विभाग ने 11.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दूसरे मुकाबले में बॉटनी विभाग ने सोशियोलॉजी विभाग को 50 रन से शिकस्त दी। बॉटनी विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 179 रन बनाए। जीत के लिए 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोशियोलॉजी विभाग की टीम 15 ओवर में चार विकेट खोकर 129 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय की कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ उनमें अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता का संचालन कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन डॉ. दाऊद इकबाल बाबा की देखरेख में किया जा रहा है।