{"_id":"6ace9f4b50c58b6d6309c2db","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1038001-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता\nके लिए टीम कोयंबटूर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता के लिए टीम कोयंबटूर रवाना
विज्ञापन
जूनियर रोल बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम रवाना।एसोसिएशन
- 18वीं जूनियर प्रतियोगिता में प्रदेश के 27 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 17 से होंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। 18वीं जूनियर रोल बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर की टीम मंगलवार को स्क्रीनिंग के बाद तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता 17 से 20 अक्तूबर तक होगी। प्रदेश की टीम में लड़के-लड़कियों के कुल 27 खिलाड़ी शामिल हैं।
टीम की स्क्रीनिंग जम्मू संभागीय खेल अधिकारी बशीर अहमद की देखरेख में हुई। स्क्रीनिंग समिति में अनिल वडेरा, विकास डोगरा और डॉ. राहुल शामिल रहे। इस दौरान मधु शर्मा, सुधीर सिंह सहित अन्य अधिकारी, प्रशिक्षक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
लड़कियों की टीम की कप्तानी भूमिका डोगरा करेंगी, जबकि रैधम दुबे प्रशिक्षक और किरण बाला प्रबंधक की जिम्मेदारी संभालेंगी। लड़कों की टीम की कमान ओमैक बगदादी के हाथों में होगी। मनविजय सिंह प्रशिक्षक और समीर गुप्ता प्रबंधक होंगे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों और अभिभावकों ने जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और रोल बॉल एसोसिएशन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।