{"_id":"6aa9b7081c8d3e11120c8768","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1059-1013580-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: योग में पीजी विभाग का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: योग में पीजी विभाग का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
- जीआईएआर दूसरे और जीडीसी उधमपुर तीसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को जिम्नेजियम हॉल में इंटर कॉलेज योग (महिला) प्रतियोगिता करवाई। विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया और संतुलन, लचीलापन, एकाग्रता व अनुशासन का प्रदर्शन किया।
योग की टीम स्पर्धा में जम्मू विश्वविद्यालय के पीजी विभाग ने पहला स्थान हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। जम्मू इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद एंड रिसर्च (जीआईएआर) दूसरे और राजकीय डिग्री काॅलेज (जीडीसी) उधमपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। व्यक्तिगत स्पर्धा में पीजी विभाग की विदुषी वर्मा विजेता बनीं। जीसीडब्ल्यू उधमपुर की समीक्षा दूसरे स्थान पर रहीं। पीजी विभाग की मृणालिनी मन्हास और जीडीसी मिश्रीवाला की शिवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
-- -- --
खो-खो के छह मुकाबलों
में टीमों ने दिखाया दम
इंटर कॉलेज खो-खो पुरुष प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों ने दम दिखाया। पीजी विभाग की टीम ने जीडीसी पलौड़ा को 20-10 से हराया। जीडीसी कठुआ ने डोगरा डिग्री कॉलेज की टीम को 15-10, जीडीसी डोडा ने जीडीसी आरएस पुरा को 14-10, जीडीसी रियासी ने जीडीसी हीरानगर को 20-13, जीडीसी रामनगर ने जीडीसी पुरमंडल को 13-10 और जीडीसी अखनूर ने जीडीसी सुंदरबनी को 12-6 से मात दी।