{"_id":"67a8fb9783bedd54c3084a94","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jmu1040-541972-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एशियाई शीतकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कठुआ के अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एशियाई शीतकालीन खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे कठुआ के अमन
विज्ञापन
- स्कीइंग में 12 फरवरी को चीन में प्रतिभा दिखाने का मिलेगा मौका
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। चीन के हार्बिन शहर में नौवें एशियाई शीतकालीन खेलों में कठुआ के अमन भारत का स्कीइंग में प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। भारतीय सेना के खिलाड़ी अमन कुमार कठुआ के दरालां गांव के रहने वाले हैं। सात से 14 फरवरी तक चलने वाली खेल स्पर्धाओं में उन्हें 12 फरवरी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
अमन के साथ भारतीय टीम इस प्रतिष्ठित आयोजन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच चुकी है। 22 वर्षीय अमन के पास स्कीइंग में उपलब्धियों की एक उल्लेखनीय सूची है। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से वह भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। कठुआ के नगरी परोल के निवासी अमन को कश्मीर में अपनी पोस्टिंग के दौरान क्रॉस कंट्री स्कीइंग का शौक पैदा हुआ। जहां उन्होंने बर्फ पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। अमन ने बताया कि उनकी अधिकांश ट्रेनिंग गुलमर्ग में हुई, जहां वह 10 किलोमीटर, 15 किमी और स्प्रिंट जैसी लंबी दूरी की स्पर्धाओं का अभ्यास करते हैं। वह एशियाई शीतकालीन खेलों में चार बाई 7.5 किलोमीटर रिले स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल गुलमर्ग में आयोजित तीसरी खेलो इंडिया विंटर गेम्स में उन्हें नौंवी एशियन विंटर गेम्स के लिए चुना गया था। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को इटली, मिलान और तबलाच में अंतरराष्ट्रीय शिविर में भाग लेने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि उनका सपना भारत के लिए स्वर्ण हासिल करना है।