{"_id":"6a8f582c0cbee88fc808534d","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1024-997291-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एमए स्टेडियम में 32 टीमों के \nबीच क्रिकेट के मुकाबले शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एमए स्टेडियम में 32 टीमों के बीच क्रिकेट के मुकाबले शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमए स्टेडियम में बुधवार को पंडित सीता राम सेपोलिया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का आयोजन राइजिंग क्रिकेट क्लब के दिक्षित शर्मा ने जम्मू-कश्मीर वेटरंस स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से किया है। कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद जुगल किशोर शर्मा ने किया। विधायक युद्धवीर सेठी सम्मानित अतिथि और कांग्रेस नेता तरणजीत सिंह टोनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला इलेक्ट्रो इलेवन क्रिकेट क्लब और 295 क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना और स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है।