{"_id":"6a98902884aa3d8fe502e777","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1024-1002655-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खो-खो में आरएस पुरा की बेटियों \nका दबदबा, तीन खिताब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खो-खो में आरएस पुरा की बेटियों का दबदबा, तीन खिताब जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन फील्ड गांधीनगर में अंतर-जोनल जिला स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। ग्रीन फील्ड ग्राउंड गांधीनगर में बुधवार को अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 लड़कियों की अंतर-जोनल जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता संपन्न हुई। तीनों आयु वर्गों के फाइनल मुकाबलों में जोन आरएस पुरा की टीम ने खिताब अपने नाम किए।
अंडर-14 के फाइनल में आरएस पुरा ने मीरां साहिब की टीम को 7-5 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में आरएस पुरा ने डंसाल की टीम को 8-5 से और मीरां साहिब ने जम्मू की खिलाड़ियों को 9-5 से मात दी। अंडर-17 के फाइनल में आरएस पुरा की बेटियों ने जम्मू की टीम को 9-6 से हराकर खिताब जीता। अंडर-19 के फाइनल में आरएस पुरा ने खौड़ की टीम को 11-6 से हराकर तीसरा खिताब भी अपने नाम कर लिया।
-- -
कबड्डी में आरएस पुरा, अखनूर और
मढ़ ने अगले दौर में पक्की की जगह
अंडर-19 लड़कियों की कबड्डी में आरएस पुरा की टीम ने गांधीनगर को 18-16 से हराया। अखनूर की टीम ने सतवारी को 30-15 और मढ़ ने जम्मू को 28-16 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-19 लड़कों के फुटबॉल मुकाबले में सतवारी ने मीरां साहिब को 1-0 और डंसाल ने मीरां साहिब को 2-1 से मात दी। क्रिकेट में सतवारी ने अखनूर की टीम को पांच विकेट से पराजित किया। अखनूर ने 111 रन बनाए। जवाब में सतवारी के खिलाड़ियों ने 12.3 ओवर में 112 रन बनाकर मैच जीत लिया। प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न जोन से करीब 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया।