फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

जम्मू: पलौड़ा ने सुरनकोट को सात विकेट से हराया

विज्ञापन
sports news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे इंटर कॉलेजिएट क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें जीडीसी पलौड़ा ने जीडीसी सुरनकोट को सात विकेट से मात दी। वहीं, जीडीसी भद्रवाह को एमआईईटी के हाथों चार विकेट से हार झेलनी पड़ी।
पलौड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जिसे गेंदबाजों ने सही साबित करते हुए सुरनकोट को 79 रनों पर समेट दिया। सुरनकोट की तरफ से नजाकत ने दो चौके और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 17 रन बनाए। वहीं, पलौड़ा की तरफ से जगमोहन ने सात रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में पलौड़ा ने 11.4 ओवरों में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। पलौड़ा की ओर से जगमोहन ने तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से सर्वाधिक 28 रन बनाए। देविंदर और अंकित ने भी क्रमश: 26 और 12 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

दिन का दूसरा मुकाबला जीडीसी भद्रवाह और एमआईईटी के बीच खेला गया। इस मैच में एमआईईटी जम्मू को चार विकेट से जीत मिली। भद्रवाह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 150 रन बनाए। बल्लेबाज अमरीश ने तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से सर्वाधिक 51 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए एमआईईटी ने लक्ष्य को 19.1 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर हासिल किया। जम्मू की ओर से आशीष ने आतिशी पारी खेलते हुए छह चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 55 रन बनाए। भद्रवाह की ओर से विनोद ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed