{"_id":"65835aa81f1f2010d80ae46d","slug":"sports-news-jammu-news-c-10-jam1006-265994-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पैरा तीरंदाज शीतल देवी डुग्गर दा मान उपाधि से होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पैरा तीरंदाज शीतल देवी डुग्गर दा मान उपाधि से होंगी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कल बाहु प्लाजा परिसर में कार्यक्रम करवाएगा भाजयुमो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) 22 दिसंबर की दोपहर दो बजे से बाहु प्लाजा परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम डुग्गर दा मान कार्यक्रम का आयोजन करेगा। डोगरी मान्यता दिवस के उपलक्ष्य में यह तीसरे संस्करण का कार्यक्रम होगा। इसमें पैरा तीरंदाज शीतल देवी को डुग्गर दा मान उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को पार्टी मुख्यालय जम्मू में भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष अरुण प्रभात ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डोगरी भाषा को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले युवाओं के प्रयासों की सराहना की। डुग्गर दा मान कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रमुख हस्तियों और उत्साही युवाओं की भागीदारी होगी। युवा कलाकारों और प्रभावशाली लोगों की प्रतिभा का प्रदर्शन होगा। क्षेत्र के डोगरा व्यंजनों और स्थानीय व्यंजनों के विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। समृद्ध डोगरा परंपरा का प्रतिनिधित्व करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। मौके पर राज्य महासचिव अभिषेक सलाथिया, डॉ. हिमजा मेंगी, इशांत महाजन, सोनाली वैद, लव देवल शर्मा आदि मौजूद रहे।