फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: टेबल टेनिस में जम्मू जिला बना चैंपियन

विज्ञापन
sports news
अंतर स्कूल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लड़के-लड़कियों के वर्ग में जम्मू का दबदबा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जिला यूटी स्तरीय अंडर-17 बॉयज और गर्ल्स प्रतियोगिता में जम्मू जिला चैंपियन बना। एमए स्टेडियम के इंडोर हॉल में प्रतियोगिता के तहत मुकाबले खेले गए। इसमें जम्मू संभाग के सभी जिलों से आए खिलाड़ियों ने भाग लिया। रविवार को बॉयज वर्ग में फाइनल मुकाबले में जम्मू ने उधमपुर को 3-0 से मात दी। विजेता टीम में समर्थ निश्चल, सत्यम निश्चल, अर्नव महाजन, प्रवंत सिंह थे। लड़कियों के फाइनल में जम्मू जिला चैंपियन बना। विजेता टीम में कार्तिका गुप्ता, सानवी कुंडल, गुंजन करगाटिया, काव्य शर्मा ने जीत हासिल की। इससे पहले बॉयज वर्ग में हुए सेमीफाइनल में जम्मू ने श्रीनगर को 3-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में उधमपुर ने पुंछ को 3-0 से मात दी। लड़कियों के वर्ग में पहला सेमीफाइनल में बडगाम ने श्रीनगर को 3-2 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू ने शोपियां को 3-0 से मात दी थी। एमए स्टेडियम में फेंसिंग प्रतियोगिता में बॉयज व गर्ल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए थे। इस चैंपियनशिप का आयोजन युवा सेवाएं और खेल विभाग जम्मू जिला ने किया था। इसमें जम्मू संभाग के सभी जिलों स्कूल बच्चों ने भाग लिया। फेंसिंग प्रतियोगिता के तहत सोमवार को भी मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed