{"_id":"683620584962a31233027a8a","slug":"sports-news-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1003-623258-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रहलादपुर क्रिकेट क्लब बनी भूरे चक प्रीमियम लीग की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रहलादपुर क्रिकेट क्लब बनी भूरे चक प्रीमियम लीग की विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोमाना। फ्लायं मंडाल के भूरे चक मिनी स्टेडियम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला प्रहलादपुर क्रिकेट क्लब ने अपने नाम किया। प्रहलादपुर क्रिकेट क्लब ने मकवाल क्रिकेट क्लब को शिकस्त दी।
भूरे चक मिनी स्टेडियम में आयोजित भूरे चक प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के फाइनल मैच का टॉस प्रहलादपुर क्रिकेट क्लब ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रहलादपुर क्रिकेट क्लब की टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मकवाल क्रिकेट क्लब की टीम 70 रन पर आलाउट हो गए।
विजेता टीम को मुख्य अतिथि (सेकंड इन कमांड) मेजर नीरज शर्मा, मेजर शरथ और भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरजीत कौर ने 8 हजार रुपये नकद, ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं उपविजेता टीम मकवाल क्रिकेट क्लब को ट्रॉफी और 31 सो रुपये नकद देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
फाइनल मैच में प्रहलादपुर क्रिकेट क्लब की टीम के खिलाड़ी साहिल राजपूत को मैन ऑफ द मैच और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवान साहिल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। दोनों को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें थी। मैच का आयोजन अभिषेक शर्मा और रोहन शर्मा द्वारा किया गया।
मेजर ने मैच करवाने वाले युवाओं के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर नायब तहसीलदार मनसा मोहम्मद, पटवारी बंटी शर्मा, पूर्व सरपंच बलबीर सिंह, ओंकार भगत, सुनील शर्मा, धारा चिब, हरदेव शर्मा, मणि महंत आदि मौजूद रहे।