फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sports news

Jammu News: अखनूर टाइगर्स ने एपीएस मीरां साहिब को 7-1 से हराया

विज्ञापन
sports news
मीरां साहिब के खेल मैदान में फुटबॉल मुकाबला, रितेश शर्मा ने लगाई हैट्रिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। मीरां साहिब के खेल मैदान में रविवार को फ्रेंडली फुटबॉल मुकाबले करवाए गए। इसमें अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब ने एपीएस मीरां साहिब को 7-1 से शिकस्त दी। शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए टाइगर्स ने मैदान पर दबदबा बनाए रखा और शानदार तालमेल के साथ जीत अपने नाम की।
टीम के लिए सबसे शानदार प्रदर्शन रितेश शर्मा ने किया, जिन्होंने बेहतरीन खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। उनके अलावा रुहांश ने दो गोल किए, जबकि ब्रमांश और दक्ष ने एक-एक गोल कर टीम की जीत को और भी मजबूत किया। खेल के हर विभाग में अखनूर टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन किया, जिससे विरोधी टीम को वापसी का कोई मौका नहीं मिला।
विज्ञापन


टीम की इस शानदार जीत पर हेड कोच देवेंद्र चंदन ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि यह जीत केवल स्कोर की नहीं बल्कि मेहनत, एकजुटता और समर्पण की जीत है। टीम मैनेजर हृतिक मनहास ने कहा कि खिलाड़ी मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं और आने वाले दिनों में टीम और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब अध्यक्ष पवन भारती और उपाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने भी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अखनूर टाइगर्स क्षेत्रीय स्तर पर युवाओं को खेल से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच बन चुका है। क्लब का उद्देश्य केवल जीत हासिल करना नहीं, बल्कि युवाओं में खेल भावना और नेतृत्व कौशल को विकसित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed