फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

अंतर जिला राज्य स्तरीय खोखो में उधमपुर ने जीता फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
sport news
सांबा के मिनी स्टेडियम मे विजयी खिलाडीयो को पुरूष्कार देते डीसी सांबा - फोटो : SAMBA
सांबा। रानी सुचेत सिंह स्टेडियम में यूथ सर्विस व स्पोर्ट्स विभाग की तरफ से आयोजित जिला राज्य स्तरीय खोखो प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में उपायुक्त रोहित खजुरिया मुख्य अतिथि रहे। थे जबकि एसीआर जितेंद्र मिश्रा व यूथ सर्विस व स्पोर्ट्स विभाग की जिला अधिकारी किरण ज्योति विशेष रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 20 जिले के 2016 खिलाड़ियों व 124 अधिकारियों ने भाग लिया। अंतर जिला राज्य स्तरीय खोखो प्रतियोगिता में अंडर-19, 17 व 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खोखो प्रतियोगिता के अंतिम दिन 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के मैच हुए, जिसमें पहला मैच उधमपुर व बडगाम की टीम के बीच हुआ। उधमपुर की टीम ने बाजी मारी। उसे पहला स्थान मिला। दूसरा मैच बारामुला की टीम के साथ हुआ। इसको तीसरा स्थान मिला। डीसी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक रूप से शक्ति मिलती है।
विज्ञापन

---------
कई खिलाड़ी हुए जख्मी
यूथ सर्विस व स्पोर्ट्स विभाग की तरफ से आयोजित अंतर जिला राज्य स्तरीय खोखो प्रतियोगिता में खेल मैदान की खस्ता हालत से कई खिलाड़ी जख्मी भी हुए। क्योंकि मैदान के बीच छोटे-छोटे कंकर बिखरे हुए हैं। बडगाम के खिलाड़ियों ने कहा कि खेल मैदान अच्छा नहीं था जिस कारण वह जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed