आरएस पुरा। पंचायत मखनपुर गुजरा में ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह की याद में चल रही खेल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता आयोजन कमेटी सदस्यों ने बताया कि ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह की याद में 14 अप्रैल को क्षेत्र में यादगार खेल मुकाबले का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि इन खेलों में खो -खो, वॉलीबाल, कुश्ती की प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेता खिलाड़ियों को कमेटी की तरफ से सम्मानित किया गया है। पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह ने कहा कि ब्रिगेडियर प्रीतम सिंह ने कबायली हमलों के दौरान पुंछ के लोगों को सुरक्षा प्रदान की। उनकी याद को ताजा करने के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। उनका प्रयास रहेगा कि हर साल इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित कराई जाए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहें और शिक्षा के साथ-साथ खेलों की तरफ ध्यान दें।
इस मौके पर परमवीर चक्र विजेता कैप्टन सरदार बाना सिंह, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह नत्थू, हरमीत सिंह, पंच कर्मजीत सिंह, बलवीर सिंह आदि मौजूद थे।