फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news,jammu kashmir

खिलाड़ियों के क्रिकेट कौशल का डेटाबेस तैयार कर रही जेकेसीए

विज्ञापन
sport news,jammu kashmir
जम्मू। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) अपने खिलाड़ियों के क्रिकेट कौशल का मूल्यांकन करने के साथ उनका डेटाबेस तैयार कर रही है। इसमें नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के फिजियो की मदद से खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता की जांच की जा रही है। इस डेटाबेस के आधार पर खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और रणनीति को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

फिजियो की मदद से खिलाड़ियों के क्रिकेट कौशल, शारीरिक हाव भाव को देखा जाता है। मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद हर खिलाड़ी का डेटाबेस तैयार होगा और वह एनसीए को भेजा जाएगा। भविष्य में प्रदेश के किसी भी खिलाड़ी का एनसीए के लिए चयन होता है तो इसके पास खिलाड़ी के क्रिकेट कौशल की पूरी जानकारी रहेगी और उसी आधार पर उसका प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। जेकेसीए नियमित रूप से इस डेटाबेस को अपडेट करेगी जिससे खिलाड़ियों के समावेशी विकास पर निगरानी रखी जा सकेगी। मूल्यांकन प्रक्रिया में खिलाड़ी की बल्लेबाजी, गेंदबाजी के साथ ग्राउंड पर हर पहलू को देखा जाता है और उसी आधार पर इनका ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

--
खिलाड़ियों के क्रिकेट कौशल का मूल्यांकन कर उसका डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। यह डेटाबेस एनसीए के साथ साझा किया जाएगा। भविष्य में जेकेसीए के खिलाड़ी का एनसीए के लिए चयन होता है तो एनसीए के पास खिलाड़ी का डेटा होगा और वह उसी आधार पर उसका ट्रेनिंग प्रोग्राम तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मिथुन मन्हास, उप समिति सदस्य, जेकेसीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed