फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sport news

असरारिया किश्तवाड़ बना बीपीएल विजेता

विज्ञापन
sport news
भद्रवाह। पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित भद्रवाह प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में असरारिया किश्तवाड़ की टीम ने मसूद भद्रवाह को हरा कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। इसके लिए ट्रॉफी और 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए मसूद भद्रवाह ने मेहरान गनई, मोहसिन नजार और कप्तान शफाकत खाकन मलिक की बेहतरीन पारियों की बदौलत निर्धारित 18 ओवर में 151 रन बना कर जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य दिया। असारिया किश्तवाड़ की टीम ने हनान मलिक के 82 रन की बदौलत संघर्षपूर्ण जीत हासिल की। टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक इम्तियाज-उर-रहमान बट ने कहा कि यह टूर्नामेंट युवाओं के लिए अपने खेल कौशल को प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास को बढ़ाने का एक अवसर था। इसमें 22 टीमों ने भाग लिया, जिन्हें 2.5 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed