{"_id":"6a8cb936f1d2665442089374","slug":"spiritual-news-jammu-news-c-10-jmu1059-995015-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सावन के अंतिम सोमवार को उमड़े शिवभक्त, हर हर महादेव से गूंजा मंदिरों का शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सावन के अंतिम सोमवार को उमड़े शिवभक्त, हर हर महादेव से गूंजा मंदिरों का शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आप शंभू, रणबीरेश्वर और पीरखो जामवंत गुफा में उमड़ा आस्था का सैलाब
-सुबह से देर शाम तक लगीं कतारें, जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाकर श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों का शहर जम्मू पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हाथों में दूध, जल, बेलपत्र और पुष्प लिए भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंजते रहे। आप शंभू, रणबीरेश्वर और पीरखो स्थित जामवंत गुफा मंदिर में सावन के दौरान अब तक 75 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
आप शंभू मंदिर में अंतिम सोमवार को सबसे अधिक भीड़ रही। मुख्य महंत द्वारिका नाथ योगी के अनुसार सावन में अब तक 40 हजार से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ऐतिहासिक रणबीरेश्वर मंदिर में भी सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पुजारी विनोद शास्त्री ने बताया कि सावन में अब तक 15 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। अंतिम सोमवार को मंदिर परिसर में भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को काफी देर तक कतार में रहना पड़ा।
पीरखो स्थित जामवंत गुफा में अंतिम सोमवार को करीब चार हजार श्रद्धालु पहुंचे, जबकि पूरे सावन में यहां 20 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके हैं। भीड़ को देखते हुए मंदिरों के आसपास पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती रही। देर शाम तक जम्मू भक्ति के रंग में रंगा रहा।
विज्ञापन
--