फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Special train, 'Bharat Darshan' tour

Jammu News: दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी भारत गौरव

विज्ञापन
Special train, 'Bharat Darshan' tour
- 14 नवंबर को जम्मू से रवाना होगी ट्रेन, 13 दिन की होगी आध्यात्मिक यात्रा
विज्ञापन

- रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, तिरुपति व मार्कापुर में तीर्थ स्थलों के होंगे दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थलों की यात्रा कराने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ‘दक्षिण भारत यात्रा’ भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन का संचालन करेगी। 13 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा 14 नवंबर को जम्मू से रवाना होगी और 26 नवंबर को वापसी करेगी।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा कार्यक्रम में रामेश्वरम स्थित श्री रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै स्थित मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी के आसपास के प्रमुख दर्शनीय स्थल, तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर तथा मार्कापुर स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर शामिल हैं। आईआरसीटीसी के अनुसार यात्रा को इस तरह तैयार किया गया है कि श्रद्धालु एक ही यात्रा में दक्षिण भारत की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कर सकें। भारत गौरव स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के लिए जम्मू, पठानकोट जंक्शन, अमृतसर जंक्शन, जालंधर सिटी, लुधियाना जंक्शन, एसएएस नगर मोहाली सहित अन्य स्टेशनों से बोर्डिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


.........
तीन श्रेणियों में पैकेज
आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन श्रेणियों में पैकेज निर्धारित किए हैं। एसएल (इकोनॉमी) श्रेणी में 480 सीटें उपलब्ध रहेंगी। इसमें गैर-वातानुकूलित आवास एवं परिवहन की सुविधा होगी। पैकेज शुल्क 26,895 रुपये प्रति यात्री है। थर्ड एसी (स्टैंडर्ड) श्रेणी में 210 सीटें उपलब्ध होंगी। इसमें वातानुकूलित आवास, गैर-वातानुकूलित परिवहन तथा बजट होटल में गैर-वातानुकूलित कमरे में वॉश एवं चेंज की सुविधा शामिल होगी। इसका शुल्क 42,605 रुपये प्रति यात्री है। सेकंड एसी (कम्फर्ट) श्रेणी में 50 सीटें होंगी। इसमें वातानुकूलित आवास एवं परिवहन की सुविधा दी जाएगी और पैकेज शुल्क 56,830 रुपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है। सभी शुल्क में जीएसटी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed