फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   special rehabilitation package possible for jammu and kashmir

स्पेशल पैकेज से ही पुनर्वास संभव : आजाद

Thu, 25 Sep 2014 12:09 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:09 AM IST
विज्ञापन
special rehabilitation package possible for jammu and kashmir

रियासत में आई बाढ़ से प्रभावित इलाकों का जायजा लेने के लिए राज्यसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने बिजबिहाड़ा, अनंतनाग, होमेशलीबाग, डूरू और कोकरनाग क्षेत्रों का दौरा किया।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ सीनियर कांग्रेस लीडर और आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की जनरल सेक्रेटरी अंबिका सोनी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सैफुद्दीन सोज, पर्यटन मंत्री जीए मीर, राज्य मंत्री विकार रसूल, गुलजार अहमद वानी भी थे। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित होने वाले लोगों से मिले और उन्हें हरसंभव मदद मुहैया करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पुनर्वास के लिए वे केंद्र और राज्य सरकार से ज्यादा से ज्यादा मदद करवाएंगे। पीड़ितों को स्पेशल पैकेज जल्द मिलने से उनका पुनर्वास प्रभावी ढंग से हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों की क्षति के लिए उत्तराखंड के बराबर मुआवजा मिले : अंबिका

special rehabilitation package possible for jammu and kashmir

लोगों की मांग पर अंबिका सोनी ने कहा कि कांग्रेस उन्हें जल्द मदद दिलाएगी। उन्होंने कहा कि उनके घरों की क्षति के लिए जो मुआवजा मिलना है, वह उत्तराखंड में आई आपदा के दौरान दिए गए मुआवजे के बराबर होना चाहिए, क्योंकि जम्मू-कश्मीर की आपदा भी उससे कम नहीं है। लोगों के घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। यदि सरकार पर्याप्त मदद नहीं करती है तो उनका पुनर्वास काफी मुश्किल होगा।

इसके अलावा कांग्रेस अपनी ओर से लोगों को राहत सामग्री प्रदान कर रही है, ताकि लोगों को संकट के समय राहत मिल सके। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार तमाम मदद प्रभावी ढंग से वितरित करवाए, ताकि लोगों को जल्द उसका लाभ मिल सके।

अंबिका ने कहा कि रियासत के लिए विशेष पैकेज देने की घोषणा करने में देरी नहीं होनी चाहिए और वह केंद्र सरकार से अपील करेंगी कि सर्दियां आने से पहले लोगों के मकानों की मरम्मत करवाने में मदद करें, ताकि उन्हें समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed