फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Spartan Beat Geeta Nagar Pathers Team

Jammu News: हर्ष सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत स्पार्टन ने गीता नगर पैंथर्स को हराया

विज्ञापन
Spartan Beat Geeta Nagar Pathers Team
-जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया मुकाबला, 25 रनों से दर्ज की जीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रियासी। स्पार्टन क्रिकेट क्लब ने रविवार को खिलाड़ी हर्ष सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत गीता नगर पैंथर्स की टीम को खेले गए मुकाबले 25 रन से शिकस्त दी। जिले के जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी जिला प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में यह मैच हुआ।
स्पार्टन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। बल्लेबाज हर्ष सिंह ने 25, आशीष शर्मा ने 29, करण देव सिंह ने 38 और राकेश ने 36 रन बनाए। टीम को 17 रन अतिरिक्त के रूप में मिले। गीता नगर पैंथर्स टीम के गेंदबाज अमित शर्मा ने तीन, मंजीत सिंह ने दो और रोहित लसकोतरा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी गीता नगर की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी। बल्लेबाज रोहित ने 23, अमित शर्मा ने नाबाद 40, सलमान राजा ने 13 और प्रिंस मन्हास ने भी 13 रन बनाए। स्पार्टन टीम के गेंदबाज हर्ष सिंह, इरशाद मलिक व नासिर मलिक ने तीन-तीन विकेट लिए। हर्ष सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed