फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   softball championship

Jammu News: पुरुष और महिला वर्ग में जेकेपीएस कठुआ ने जीती साफ्टबॉल चैंपियनशिप ट्राॅफी

Tue, 12 Sep 2023 01:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 12 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
softball championship
विजेता जेकेपीएस कठुआ की लड़के और लड़कियों की टीम व अन्य
जेके पब्लिक स्कूल ग्राउंड में प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

जम्मू। जेके पब्लिक स्कूल (जेकेपीएस) ने जिला कठुआ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के पुरुष और महिला दोनों खिताब जीते। जेके पब्लिक स्कूल ग्राउंड में सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हुआ। चैंपियनशिप का आयोजन जिला कठुआ सॉफ्टबॉल एसोसिएशन और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के सहयोग से किया गया था। इसमें जिला कठुआ के विभिन्न क्लबों और स्कूलों से भारी संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के फाइनल में लड़कों में जेकेपीएस कठुआ ने जेकेपीएस क्लब को हराकर विजेता ट्राॅफी जीती। एपीएस जंगलोत तीसरे स्थान पर रही। वहीं, लड़कियों में जेकेपीएस कठुआ विजेता, एपीएस जंगलोत उपविजेता और माउंट लिटेरा जी स्कूल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में जिला विकास परिषद कठुआ के उपाध्यक्ष रघुनंदन सिंह मुख्य अतिथि थे। डीडीसी कठुआ नगरी इंजीनियर संदीप मजोत्रा, बरवाल के सरपंच सुखदेव सिंह और जेकेपीएस के निदेशक संकल्प कमल सम्मानित अतिथि थे। इसके अलावा सुधीर सिंह और धीरज सिंह विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने पदक विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने टूर्नामेंट निदेशक अरुण शर्मा, अजय सिंह, प्रदीप सिंह और आयुष सिंह सहित तकनीकी टीम के सदस्यों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने विजेता, उपविजेता व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed