फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snowfall gulmarg

Jammu News: गुलमर्ग में ताज़ा बर्फबारी का पर्यटकों ने लिया आनंद

विज्ञापन
snowfall gulmarg
श्रीनगर। कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग रिसोर्ट गुलमर्ग में दो दिन हुई बर्फबारी ने पर्यटकों को अपनी तरफ खींचा है। साथ ही कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी का पता चलते ही दोगुनी संख्या में पर्यटकों ने यहां का रुख किया है। एक स्थानीय टूरिस्ट गाइड तंज़ील अहमद ने कहा कि बर्फबारी के बाद गुलमर्ग एक बार फिर से सफ़ेद चादर से ढक गया। यहां की सुंदरता में चार चांद लग गए।
विज्ञापन

गुजरात से आये एक पर्यटक अंतिम बंदूकवाला ने कहा, हम करीब 15 लोगों का ग्रुप यहां पहुंचा है। जैसे ही हम लोग यहां पहुंचे तो बर्फबारी से दिल खुश हो गया। उम्मीद नहीं की थी कि इस ट्रिप पर हमें ऐसा अनुभव होगा। हम अपने आपको खुशकिस्मत मानते हैं। एक अन्य पर्यटक विनीता ने कहा, मैंने तो आज तक फिल्मों में या तस्वीरों में बर्फ देखी थी, लेकिन आज यहां बर्फ की सफ़ेद चादर में ढका हुआ गुलमर्ग देख ज़िन्दगी का सबसे अच्छा अनुभव हुआ। हमने गंडोला की सवारी भी की और बर्फ में काफी मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed