{"_id":"6836200d6cd85031b20ba846","slug":"smugling-of-animal-in-jammu-jammu-news-c-10-jam1003-623140-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिना पंजीयन पशु-पक्षी बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा, तीन दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिना पंजीयन पशु-पक्षी बेचने वाले दुकानदारों पर शिकंजा, तीन दुकानें सील
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन न कराने पर पशु पक्षियों का व्यापार करने वाले दुकानदर की दुकान को सीज करते नगर निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगर निगम ने रजिस्ट्रेशन न कराने वाले पालतू जानवरों, पक्षियों का व्यापार करने वाले तीन दुकानदारों पर शिकंजा कसा है। टीम ने रूप नगर, नानक नगर व तालाब तिल्लो में दुकानों का संचालन कर रहे तीन दुकानों को सील कर दिया है। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में गई टीम ने कार्रवाई की तो संचालकों में हड़कंप मच गया।
नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. गौरव चौधरी ने बताया कि शहर के अंदर अवैध रूप से कई दुकानदार कुत्तों, बिल्ली, पक्षियों को बेचने का काम कर रहे हैं। इनकी तरफ से अभी तक पंजीयन नहीं कराया गया था। कई बार इनको पंजीयन की अनिवार्यता को लेकर आगाह किया जा चुका है।
मंगलवार को टीम ने नानक नगर, रूप नगर सहित तालाब तिल्लो में ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसा। इसके पहले भी टीम ने शहर के अंदर पांच ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की थी। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि तीनों दुकानदारों को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पालतू पशुओं का व्यापार करने के लिए एनिमल वेलफेयर ऑफिसर व डीसी नार्थ के कार्यालय में पंजीकरण की व्यवस्था है। टीम के आने की सूचना के बाद नानक नगर, तालाब तिल्लो व रूप नगर में हड़कंप की स्थिति बनी रही। इस दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल व नगर निगम की पशु चिकित्सा अधिकारी डा. दिव्या शर्मा भी मौजूद थीं।
अब तक 20 दुकान संचालकों को नोटिस
पशु कल्याण अधिकारी नगर निगम डा. गौरव चौधरी ने बताया कि उनकी तरफ से अब तक शहर की 20 ऐसी दुकानों का निरीक्षण कर संचालकों को नोटिस दिया जा चुका है। इनके पास पशु-पक्षियों का व्यापार करने के लिए जरूरी लाइसेंस नहीं मिला था। इन सभी को चेतावनी दी जा चुकी है कि जल्द से जल्द लाइसेंस बनवा लें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी।