फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Slow development in samba

Jammu News: बस अड्डे पर कचरे के अंबार, सड़क पर बसों का इंतजार

विज्ञापन
Slow development in samba
-अड्डे पर जमा हाईवे का कचरा, सड़क किनारे खड़ी हो रहीं बसें
विज्ञापन

-बस की चपेट से एक मौत, तीन हो चुके घायल, नहीं जागे जिम्मेदार
-नगर परिषद ने हाईवे के ठेकेदार को अड्डा दे दिया था किराये पर
-6 माह पहले वापस मिला अड्डा, अभी नहीं उठाया है कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। मुख्य बस अड्डा सांबा पर अव्यवस्था के कचरे के अंबार हैं। दो साल से यहां रोड़ी का कब्जा है। नतीजा बसें हाईवे के किनारे खड़ी हो रही हैं, जिससे जाम लग रहा है। हादसे का डर रहता है। सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार बेफिक्र हैं। लोगों को रोजाना हो रही परेशानी की कोई चिंता नहीं है।
हाईवे पर वाहन खड़े होने से रोजाना जाम लगता था। इसके चलते जम्मू-कठुआ मार्ग पर चलने वाली सुपर फास्ट और संपर्क मार्गों की मिनी बसों के लिए सांबा में बस अड्डा बनाया गया था। पहले अड्डे पर बसों को खड़ा किया जाता रहा है। बाद में यहां हाईवे का कचरा फेंक दिया गया। अब यहां रोड़ी के ढेर हैं। जगह न होने से यात्री बसें हाईवे और संपर्क मार्गों के चौक-चौराहों पर खड़ी की जा रही हैं, जिससे हादसे का डर रहता है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता नीलम सिंह, कमल भट्टी, विकेश अंबा, पार्षद सुदेश कुमारी ने कहा कि नगर परिषद ने बस अड्डे को कचरा स्थल बना दिया है। दो साल से ऐसे हालात हैं। परिषद ने बिना सलाह के अड्डा हाईवे के एक ठेकेदार को किराये पर दे दिया था। ठेकेदार ने यहां कचरा डंप कर दिया। अब छह माह से बस अड्डा परिषद को सौंप दिया गया है, लेकिन कचरा नहीं उठाया गया है। इस कारण जम्मू-कठुआ मार्ग पर चलने वाली सुपर फास्ट बसें हाईवे के किनारे खड़ी की जा रही हैं। लोगों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन से बस अड्डा शुरू करवाने की मांग
लोगों ने कहा कि पिछले दिनों सुपर फास्ट बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। तीन लोग घायल हो गए थे। यही हाल संपर्क मार्गों का है। मिनी बसें चौक चौराहों पर खड़ी रहती हैं, जिससे जाम लग जाता है। बावजूद इसके बस अड्डे से कचरा नहीं हटाया गया। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कचरा उठाकर बस अड्डा शुरू करवाया जाए।

कोट
मामला ध्यान में है। मुख्य बस अड्डे पर शॉपिंग कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। कुछ दुकानों का निर्माण भी चल रहा है। कांप्लेक्स के तैयार होने पर कचरा उठा दिया जाएगा।
पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed