{"_id":"67d885251ff79d47f00dbd4f","slug":"slab-news-samba-news-c-10-drn1026-568357-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुरमंडल-जम्मू सड़क पर बने स्लैब की मरम्मत करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुरमंडल-जम्मू सड़क पर बने स्लैब की मरम्मत करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल। पुरमंडल से बड़ी ब्राह्मणा सड़क पर एक दर्जन के करीब स्लैप डाले गए हैं लेकिन बरसात के मौसम में नालों में ज्यादा बाढ़ आने के कारण अधिकांश खराब हो चुके हैं। लोगों ने इनके रिपेयर करने की मांग की है।
लोक निर्माण विभाग इनको रिपेयर करने की ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे पुरमंडल से बड़ी ब्राह्मण जम्मू आने जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन स्लैब के टूटे होने के कारण आने जाने वाले छात्रों के लिए मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मोटरसाइकिल और दूसरे छोटे वाहन पर आने जाने वाले लोग कई बार इन गड्ढों में गिरने के शिकार हो चुके हैं लेकिन स्लैब की रिपेयर नहीं की जा रही है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग को इनके रिपेयर करने की मांग की गई लेकिन आज तक इनको ठीक नहीं किया गया है।
लोगों ने मांग की है कि टूटे हुए स्लैब को जल्दी से जल्दी ठीक किया जाए ताकि आने जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों में हेमराज, आशुतोष, हुसैन मोहम्मद, शिव दीप शर्मा और जोगिंदर सिंह ने सरकार और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि इन स्लैप के स्थान पर और पुल बनाए जाएं। कई बार बरसात के मौसम में लोगों ने अपनी मोटरसाइकिलों को भी खाेया है और अपनी जान भी जोखिम में डालकर इनको पार किया है। कई बार स्थानीय लोग बड़े हादसों का शिकार भी हुए हैं।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों को करवाया अवगत
इस बारे में जब लोक निर्माण विभाग के एईई सतपाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनका अभी थोड़े दिन पहले यहां ट्रांसफर हुआ है। इस कार्य को करने के लिए बजट की आवश्यकता है। अगर बजट उपलब्ध हो जाए तो विभाग इसको तुरंत ठीक भी करवा सकता है। स्लैब के स्थान पर पुलिया भी बन सकती है। हमने उच्च अधिकारियों को इस संबंध बता दिया गया है।