फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Six injured in stone pelting by protesters after Eid prayers

श्रीनगर में ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने किया पथराव, दर्जनों लोग घायल

Thu, 07 Jul 2016 10:20 AM IST
एजेंसी/श्रीनगर
एजेंसी/श्रीनगर Updated Thu, 07 Jul 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
 Six injured in stone pelting by protesters after Eid prayers
- फोटो : PTI

कश्मीर घाटी में ईद की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई झड़पों में दो पुलिस अधिकारी समेत 21 लोग घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग जिले के जंगलात मंडी में पथराव के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुबाशिर बुखारी को पेट में चोटें आयीं।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शहर के बाहरी हिस्से में हैदरपुरा चौक पर प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में एक कांस्टेबल घायल हो गया। उन्होंने बताया कि शहर में ईदगाह के निकट सफाकदल में हुई झड़पों में एक स्थानीय पत्रिका के एक फोटो पत्रकार समेत चार लोग घायल हो गये।
विज्ञापन


यहां पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने रबर की गोलियां चलायी और आंसू गैस के गोले छोड़े। उन्होंने साथ ही बताया कि सभी घायलों को निकट के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि घाटी के बाकी हिस्सों में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और मोहम्मद यासीन मलिक समेत शीर्ष अलगाववादी नेताओं को नेताओं को नजरबंद करके रखा गया है क्योंकि ईद के दौरान उनकी मौजूदगी से हिंसा भड़कने का भय है।

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी हजरतबल दरगाह में ईद की नमाज अता की। इस मौके पर उनके साथ उनके परिवार के लोग और मंत्रीमंडल के सदस्य आशिया नक्काश, विधायक अंजुम फजली आदि मौजूद रहीं। 

कश्मीर में उत्साह के साथ मनाई जा रही है ईद

 Six injured in stone pelting by protesters after Eid prayers

कश्मीर में ईद का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। घाटी में पुरूष, महिलाएं और बच्चे बड़ी तादाद में नये कपड़े पहनकर नमाज अदा करने मस्जिद, दरगाह और ईदगाह जाते दिखाई दिए। समाज के सभी वर्गों से जुड़े मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही एक दूसरे से मिल रहे हैं और ‘ईद मुबारक’ कहकर त्यौहार की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक नौवें महीने में पड़ने वाले सब्र और त्याग के माहे रमजाने के दौरान पूरी दुनिया के मुसलमान सूरज उगने से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं।

यहां अधिकारियों के मुताबिक ईद में नमाज अदा करने के लिए हजरतबल दरगाह में सबसे ज्यादा 50,000 लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद पुराने शहर की ईदगाह में 40,000 लोगों के नमाज के लिए एकत्र होने की खबर है। इसके अलावा टीआरसी और पोलो ग्राउंड के साथ-साथ शहर की अन्य मस्जिदों में खासी भीड़ रही। सभी जिला मुख्यालयों और घाटी के मुख्य शहरों में भी ईद के त्यौहार की खासी धूम है।

नमाज के बाद कुछ स्थानों पर पथराव की घटनाओं को छोड़कर घाटी में शांति बनी हुई है। घाटी में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच पथराव की घटनाओं में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो पुलिसकर्मी एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एक कांस्टेबल शामिल हैं। अधिकारियों ने शीर्ष अलगाववादी नेताओं सैय्यद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक और यासीन मलिक को नजरबंद कर दिया है। अधिकारियों का मानना है कि भारी भीड़ में इनकी मौजूदगी से हिंसा भड़क सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed