फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Singh arrived in Kashmir

पूर्व सदर-ए-रियासत पहुंचे कश्मीर, कहा- सरकार की गलत नीतियों पर लिख सकता हूं 4 किताबें

Fri, 02 Sep 2016 10:10 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
Singh arrived in Kashmir
पूर्व सदर ए रियासत एवं कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ. कर्ण सिंह - फोटो : Amar Ujala
पूर्व सदर ए रियासत एवं कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सदस्य डॉ. कर्ण सिंह ने कश्मीर हिंसा और उसके चलते हो रहे नुकसान के लिए सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सरकार की ओर से अपनाई गईं गलत नीतियों पर वे चार किताबें लिख सकते हैं।
विज्ञापन


मौजूदा हालात पर उन्होंने गहरा दुख जताया। वीरवार को श्रीनगर पहुंचे डॉ. कर्ण सिंह ने कहा कि कश्मीर मसला सुलझाने को हर उससे बात की जानी चाहिए, जो बात करने को तैयार है। यहां तक कि अलगाववादियों से भी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बातचीत से ही सिलसिला आगे बढ़ सकता है। जो कुछ गलतियां सरकारों ने की हैं, उन्हें अब दोहराया नहीं जाना चाहिए। डॉ. सिंह गुपकार स्थित अपने कर्ण महल में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि वो दिन तक यहीं रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटी में लोगों का दुख दर्द बांटने पहुंचे डॉ. कर्ण सिंह

Singh arrived in Kashmir
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी में पिछले 55 दिनों से भड़की हिंसा और खराब हालातों पर डॉ. सिंह ने कहा कि वह घाटी में कर्फ्यू लागू होने के चलते यहां नहीं आ सके। पर अब वे यहां लोगों का दुख-दर्द बांटने पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि करीब दो महीने से जो हालात खराब हुए हैं, युवाओं की जानें गईं हैं, कारोबार ठप हो गया है, और पर्यटन को जो नुकसान हुआ है, उसका बेहद अफसोस है।

उन्होंने कहा कि वे लोगों से मिलकर उनकी राय जानेंगे। यहां जो हो रहा है, उसका दुख है, क्योंकि वे भी यहीं पले-बढ़े हैं। यहां एक लंबा दौर बिताया है और इस दौरान कई हालातों का अनुभव किया है। पर इस समय जो हालात हैं, उससे बहुत तकलीफ हो रही है। चाहते हैं कि फिर वही सुकून यहां कायम हो।

​पेलेट गन का इस्तेमाल बंद हो

Singh arrived in Kashmir
घाटी के कई इलाकों में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे फिर स्कूल, कालेज जाना शुरू करें, क्योंकि उनका भविष्य खराब हो रहा है। अभी तो पता नहीं चल रहा, लेकिन, यह असर आगे जाकर दिखेगा। यह पूछे जाने पर कि कश्मीर को लेकर सरकारों से कहां गलतियां हुई हैं, इसके जवाब में कहा कि उन्हें गलतियां बताने के लिए चार किताबें लिखनी पडे़ंगी। उन्होंने दो बार राज्यसभा में भाषण दिया और लोगों को हकीकत से अवगत करवाने की कोशिश की। 
 
डॉ. कर्ण सिंह ने पेलेट गन को बंद करने की अपील की। उन्होंने  कहा कि वे राज्यसभा में भी यह मांग कर चुके हैं और अब भी कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि घाटी में पिछले 55 दिनों के दौरान 70 से अधिक मौतें हुई हैं और 9000 से अधिक घायल हुए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed