फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shrimadbhagwat katha

श्रीमद्भागवत कथा से बताया जीवन का मूल मंत्र

विज्ञापन
Shrimadbhagwat katha
कोहग में आयोजित श्रीमद् भगवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल के कोहग गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को आराध्या देवताओं का आवाहन, स्थापना और विधि विधान के साथ पूजा की गई।
विज्ञापन

कथावाचक कुलदीप शास्त्री ने कथा सुनने पहुंची महिलाओं और पुरुष श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा ग्रंथ है जिसके अध्ययन और श्रवण के पश्चात किसी अन्य ग्रंथ के अध्ययन की आवश्यकता नहीं रह जाती। इस मौके पर कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवी देवताओं से अपने परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना की।
विज्ञापन

प्रवचन के दौरान कथा वाचक कुलदीप शास्त्री ने कहा कि मानव का खानपान के साथ आचार विचार में सात्विक होना जरूरी है। मांस को त्याग कर शाकाहार को अपनाएं, एक दूसरे के साथ प्रेम का भाव रखें। यही जीवन का मूल मंत्र है। जो मानव गरीबों को दान देता है, वह श्रेष्ठ मानव कहलाता है। हर एक व्यक्ति को समाज के उत्थान के प्रति कार्य करना चाहिए। समाज के उत्थान के लिए जो निस्वार्थ भाव से काम करता है, उससे भगवान भी प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर श्रद्धालुओं के धार्मिक जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पंचायत के सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि गांव में श्रावण मास के उपलक्ष में श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन किया गया है। 2 अगस्त को कथा आरंभ की गई है, जो 8 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed