{"_id":"581ff9764f1c1b6729b3778e","slug":"shopian-encounter-with-militants-a-terrorist-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो जवान घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 07 Nov 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
Indian Army
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में सेना और पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकी की पहचान छतरीपोरा गांव (शोपियां) के सद्दाम हुसैन मीर के रूप में हुई है। दो महीने पहले ही मीर हिजबुल में शामिल हुआ था। आतंकियों से लोहा लेते दो जवान घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। बीते शनिवार को भी सेना और पुलिस ने सीपीआई नेता के घर से हथियार लूटने की वारदात में शामिल हिजबुल आतंकी को मार गिराया गया था। मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 रायफल और भारी मात्रा में गोेलाबारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
सैन्य सूत्रों के मुताबिक शोपियां जिले के वानगम गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना थी। सेना की 62 राष्ट्रीय रायफल्स और एसओजी ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करते इलाके की घेराबंदी की। सुरक्षा बलों से खुद को घिरा देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया। माना जा रहा है कि एक अन्य आतंकी फरार होने में सफल रहा। मुठभेड़ के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा बलों के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा बलों से झड़प भी हुई।