फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Shobha Yatra in Reasi

Jammu News: रामनवमी की रही धूम, शोभायात्रा में किया श्रीराम का गुणगान

विज्ञापन
Shobha Yatra in Reasi
शोभायात्रा में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की मनमोहक झांकी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। नगर में रविवार को रामनवमी का त्योहार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। नगर का माहौल भक्तिमय रहा। कालका माता के मंदिर में सुबह से ही पूजा करने और माथा टेकने आने वाले लोगों की भीड़ लगी रही।

लोगों ने माथा टेकने के लिए कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। रामनवमी पर घरों में भी लोगों ने कंजक पूजन किया। बाद में दरिया चंद्रभागा में अलावा अंजी तवी में जाकर साख को प्रवाहित किया। शाम को श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से भव्य शोभायात्रा को निकाली गई। ढोल बाजों के साथ आप शंभु महादेव मोहल्ले से यात्रा शुरू हुई। पालकी में सुशोभित भगवान राम के स्वरूप के दर्शन के लिए लोग आतुर नजर आए। शोभायात्रा वार्ड नौ में स्थित श्री रघुनाथ मंदिर में पहुंची जहां पर सभी श्रद्धालुओं ने एक साथ मिलकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद यात्रा चौक चबूतरा से मुख्य बाजार व बस अड्डे पर बने जनरल जोरावर सिंह चौराहे पर पहुंची। चौक का चक्कर काट कर शोभायात्रा कोर्ट रोड व नई बस्ती से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। यहां भगवान राम का गुणगान करते हुए सभी को प्रसाद बांटा गया। शोभायात्रा में सनातन धर्म सभा के सदस्यों के अलावा स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और स्थानीय लोग शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed