{"_id":"6176b72b64af0a78d321b8ae","slug":"shikara-festival-at-dal-lake-in-srinagar-amit-shah-lt-governor-manoj-sinha-are-also-present","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: डल झील में शिकारा महोत्सव, अमित शाह के साथ उप-राज्यपाल सिन्हा और जितेंद्र सिंह भी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: डल झील में शिकारा महोत्सव, अमित शाह के साथ उप-राज्यपाल सिन्हा और जितेंद्र सिंह भी मौजूद
Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:24 PM IST
सार
श्रीनगर के डल झील इलाके में शिकारा महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। उनके साथ उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
शिकारा महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार शाम को श्रीनगर के डल झील इलाके में आयोजित शिकारा महोत्सव में शामिल हुए। उनके साथ उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद हैं। शाह के दौरे का आज आखिरी दिन है। डल झील इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य ने मोह लिया सबका मन
महोत्सव को सफल और यादगार बनाने के लिए शिकारा(नाव) को सजाया गया है। भारी संख्या में लोग महोत्सव को देखने पहुंचे हैं। रोशनी से जगमगाती शिकारा पर पारंपरिक वेशभूषा और कलाकारों की प्रस्तुति ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा जिले में सैनिकों के साथ रात्रि भोज करेंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में जिले के लेथपोरा में सीआरपीएफ कैंप पहुंचेंगे। यहां पर वह सैनिकों के साथ शिविर में रात्रि भोज और विश्राम भी करेंगे। अपने तीन दिवसीय दौरे के आखिरी दिन उन्होंने सोमवार को खीर भवानी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। माता की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा भी की। शाह के पुलवामा दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन भाटादूड़ियां: जंगल में छिपे आतंकियों के संपर्क में था जिया मुस्तफा, ठिकाने की भी थी जानकारी