{"_id":"5eda46588ebc3e90b33b0d3d","slug":"shah-faesal-held-house-arrest-after-his-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाह फैसल, मदनी व मंसूर को रिहाई के बाद किया नजरबंद, एक दिन पहले हटाया था पीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह फैसल, मदनी व मंसूर को रिहाई के बाद किया नजरबंद, एक दिन पहले हटाया था पीएसए
Fri, 05 Jun 2020 06:49 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Jun 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
शाह फैसल
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी सप्ताह पीएसए से रिहा किए गए नौकरशाह से राजनेता बने शाह फैसल, पीडीपी नेता सरताज मदनी व पीर मंसूर को घरों पर ही नजर बंद कर दिया गया है। सरकार की ओर से इन सभी नेताओं को घर से नहीं निकलने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाह फैसल को श्रीनगर के जवाहर नगर इलाके में स्थित उनके सरकारी क्वार्टर पर नजरबंद रखा गया है। आवास के बाहर पुलिस भी तैनात कर दी गई है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद गिरफ्तार किए गए लगभग सभी राजनेताओं को रिहाई के बाद नजरबंद रखा गया है।
विज्ञापन
इसी बुधवार को शाह फैसल, पीर मंसूर और सरताज मदनी से पीएसए हटाया गया था। इन सभी नेताओं को रिहाई के बाद उनके आधिकारिक निवासों में रखा गया है। महबूबा मुफ्ती के चाचा सरताज मदनी ने बताया कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उन्हें फिर नजरबंद कर दिया गया है। उन्हें दक्षिण कश्मीर के बिजबिहाड़ा स्थित अपने पैतृक गांव जाने की अनुमति नहीं मिली। इसका कारण भी नहीं बताया गया।
विज्ञापन
वहीं इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की तरफ से पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, नेकां के अली मोहम्मद सागर और हिलाल लोन की रिहाई की भी मांग की गई थी।