{"_id":"69f2780773852e13e5037a9f","slug":"sensitivity-towards-patients-makes-a-doctor-extraordinary-lieutenant-governor-jammu-news-c-10-lko1027-900545-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डाॅक्टर को असाधारण बनाती है मरीजों के प्रति संवेदनशीलताः उपराज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डाॅक्टर को असाधारण बनाती है मरीजों के प्रति संवेदनशीलताः उपराज्यपाल
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हीलर इन एक्साइल पुस्तक का विमोचन किया। स्रोत लोकभवन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हीलर इन एक्साइल पुस्तक का विमोचन किया।
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को जाने माने न्यूरोलाजिस्ट डॉ. सुशील राजदान के जीवन पर आधारित पुस्तक हीलर इन एक्साइलः द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ डाॅ. सुनील राजदान का विमोचन किया। इस पुस्तक को उनके बेटे सचिन राजदान ने लिखा है। एलजी ने कहा कि एक डॉक्टर को असाधारण बनाती है मरीजों के प्रति उसकी संवेदनशीलता।
उपराज्यपाल ने डॉ. राजदान को देश के अग्रणी न्यूरोलॉजिस्ट में से एक बताते हुए कहा कि उनका जीवन निस्वार्थ सेवा, समर्पण और करुणा का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा भाव का गहरा संदेश देती है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव का जिक्र करते हुए कहा कि तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं में सहायक हो सकती है, लेकिन यह मानवीय संवेदना और सेवा भावना का स्थान नहीं ले सकती है। उपराज्यपाल ने कहा कि डॉ. राजदान ने अपने जीवन में लाखों लोगों की सेवा कर उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान किया और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।