फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security of political party workers and panchayat representatives will increase: manoj Sinha

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा बढ़ेगी: उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा

Wed, 12 Aug 2020 10:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Aug 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Security of political party workers and panchayat representatives will increase: manoj Sinha
पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था जल्दी ही और पुख्ता की जाएगी। इसके लिए कुछ कदम उठाए जा चुके हैं, कुछ और उठाए जाएंगे। हालांकि प्रतिनिधियों को खुद भी ऐहतियात बरतनी होगी। बुधवार को सिन्हा ने उप राज्यपाल का पद संभालने के बाद पहली बार अपने सार्वजनिक संबोधन में यह आश्वासन दिया।

विज्ञापन


शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में पंचायतों और स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि हाल ही में कश्मीर घाटी में हमने कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों को खो दिया है। आतंकियों ने उनकी हत्या कर दी। हमारी सहानुभूति उनके परिवारों के साथ है। प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा है। हम पंचायत प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के लिए और बेहतर प्रबंध करेंगे। साथ ही हमें सुरक्षा की रणनीति बनाते समय और सतर्क रहना होगा। 
विज्ञापन


उप-राज्यपाल ने कहा कि उनकी अगुवाई में प्रशासन प्रदेश के लोगों के सम्मानजनक और शांतिपूर्ण जीवन को सुनिश्चित करने और बेहतर माहौल बनाने के लिए बातचीत शुरू करेगा। बिना किसी भेदभाव के लिए जम्मू-कश्मीर का विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मुझे प्रदेश का विकास तेजी से करने के लिए कहा है। इसके लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज कानून यहां सबसे ज्यादा सशक्त
सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पंचायत राज कानून देश के अन्य राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में ज्यादा बेहतर और मजबूत हैं। जब हम बदलाव की बात करते हैं तो पहले खुद को बदलने की जरूरत होती है। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र फले-फूले इसके लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।

विकास कार्यों पर काफी टेबल बुक का विमोचन
उप राज्यपाल ने एक साल में जम्मू-कश्मीर में विकास की उपलब्धियां बताने वाली काफी टेबल बुक का विमोचन किया। इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं, पंचायत और स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। 


एक माह में भाजपा के चार नेताओं की हत्या हुई
पिछले एक महीने में आतंकियों ने घाटी में भाजपा के चार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया है। जुलाई में बांदीपोरा के भाजपा के जिलाध्यक्ष वसीम बारी, उनके पिता और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाजपा के एक पंच को 4 अगस्त को गोली मारकर घायल कर दिया गया, जबकि दो दिन बाद कुलगाम में पार्टी के एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 9 अगस्त को बडगाम जिले में आतंकियों ने भाजपा के एक अन्य कार्यकर्ता को गोली मार दी थी, जिसकी एक दिन बाद मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed