{"_id":"6530228e9c643073440bec55","slug":"security-increased-on-the-border-after-ceasefire-violation-by-pakistan-in-arnia-sector-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पर सुरक्षा बढ़ी: पुलिस ने नाकों पर जांचे वाहन, दिनभर लगा रहा अधिकारियों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पर सुरक्षा बढ़ी: पुलिस ने नाकों पर जांचे वाहन, दिनभर लगा रहा अधिकारियों का जमावड़ा
Wed, 18 Oct 2023 11:53 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:53 PM IST
सार
क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में सीमा पर बसे ग्रामीण अभी भी दहशत में हैं। लोगों को फिर से चार साल पहले की गोलीबारी के जख्म ताजा हो गए हैं। ग्रामीणों में संशय बना हुआ है कि कहीं फिर से पाकिस्तान गोलीबारी शुरू न कर दे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अर्शिद मीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अरनिया सेक्टर की विक्रम पोस्ट पर मंगलवार रात पाकिस्तान की तरफ से किए गए सीजफायर उल्लंघन और ब्रस्ट फायर में दो बीएसएफ जवान घायल होने के बाद सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बुधवार को इलाके में विशेष नाके लगाए और हर आने-जाने वाले वाहन की चेकिंग की। बॉर्डर की तरफ हर मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। अरनिया पुलिस द्वारा क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है। मंगलवार देर शाम से बीएसएफ के आला अधिकारियों का विक्रम पोस्ट पर आना जाना-लगा रहा।
विज्ञापन
क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में सीमा पर बसे ग्रामीण अभी भी दहशत में हैं। लोगों को फिर से चार साल पहले की गोलीबारी के जख्म ताजा हो गए हैं। ग्रामीणों में संशय बना हुआ है कि कहीं फिर से पाकिस्तान गोलीबारी शुरू न कर दे। दूसरी ओर ग्रामीणों ने कहा कि धान की फसल पककर तैयार है। ऐसे समय में गोलीबारी शुरू हो जाती है, तो लोग फसल की कटाई नहीं कर पाएंगे और बड़ा नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
अरनिया के थाना प्रभारी दीपक सिंह कटोच ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग में दो जवान घायल होने के बाद इलाके में हाई अलर्ट है। पुलिस नाकों पर संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, एसडीपीओ आरएस पुरा निखिल गोगना ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में बीडीसी सदस्यों को रात्रि गश्त के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से भी संदिग्ध के देखे जाने पर सूचित करने को कहा है।
विज्ञापन