फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security in jammu kashmir

Jammu News: गांदरबल आतंकवादी हमले के मुख्य आरोपी की पहचान, तलाश में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

विज्ञापन
security in jammu kashmir
-आरोपी कुलगाम का मोहम्मद रमजान बताया जा रहा, लश्कर-ए-तयबा में हो चुका शामिल
विज्ञापन

-हिरासत में लिए 50 लोगों से की जा रही पूछताछ, कई पर हमलावरों के संपर्क में होने का संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गांदरबल आतंकी हमले में जुटी सुरक्षा एजेंसियां को बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि एजेंसियों ने हमले के मुख्य आरोपी की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी मोहम्मद रमजान भट कुलगाम जिले का रहने वाला है। उसकी तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
एक अधिकारी के अनुसार, गांव ठोकरपोरा का रहने वाला मोहम्मद रमजान पिछले साल से लापता है। वह आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) की लश्कर-ए-तयबा शाखा में शामिल हो गया था और उसे विभिन्न हमलों का प्रशिक्षण भी दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भट को अपराध स्थल पर सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था, जिससे हमले में उसके शामिल होने की संभावना और मजबूत हो गई है। हमले के बाद से जम्मू-कश्मीर पुलिस, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और अन्य सुरक्षा एजेंसियां साथ मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला रही हैं। हालांकि, भट अब कहा है, इसका पता नहीं चल पाया है। अधिकारी के अनुसार 23 अक्तूबर को एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसमें कश्मीरी पोशाक ''''''''फेरन'''''''' पहने एके-47 राइफलों से लैस दो आतंकी हमला स्थल के पास दिख रहे थे।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, करीब 50 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कई पर हमलावरों के संपर्क में होने का संदेह है। एनआईए मामले की जांच में जुटी है और स्थानीय एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
हमले में डॉक्टर समेत सात लोगों की गई थी जान
बता दें कि 20 अक्तूबर को हुए गांदरबल आतंकी हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोगों की जान चली गई थी। ये सभी गगनगीर के पास सुरंग बना रही एक कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed