फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   security get tight of jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का नया घेरा?

Sat, 22 Nov 2014 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 22 Nov 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
security get tight of jammu railway station

जम्मू रेलवे स्टेशन पर जल्द चार सर्विलांस टावर तैयार होने जा रहे हैं। खाका भी तैयार किया जा रहा है कि उन्हें कहां-कहां स्थापित किए जाएं, ताकि रेलवे स्टेशन और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की योजना मार्डिनाइजेशन ऑफ पुलिस के अंतर्गत पुलिस हेडक्वार्टर जम्मू की ओर से जीआरपी जम्मू को सुरक्षा बंदोबस्त कराने के उद्देश्य से करीब 11 लाख की लागत से चार सर्विलांस टावरों का निर्माण होने जा रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के आगे व पीछे वाले हिस्सों में इन टावरों को खड़े किए जाने की रूपरेखा को लेकर स्थानों की निशानदेही सुरक्षाबल के एक्सपर्ट कर रहे हैं। चारों टावरों को जारी वित्तीय वर्ष मार्च तक निर्माण कर लिए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के एसएसपी सूरम सिंह का कहना है कि चार टावरों से हर गतिविधियों पर जीआरपी द्वारा पैनी नजर रखी जा सकेगी। जवान टावर से जहां स्टाफ क्वार्टरों, स्टाफ दफ्तरों पर नजर रख सकेंगे वहीं, संतरी स्टेशन के हर इलाके  में नजर दौड़ा सकेंगे। इन टावरों को मार्च तक तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed