फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security forces launched a search operation in search of suspects

Jammu News: संदिग्धों की तलाश में सुरक्षाबलों ने चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
Security forces launched a search operation in search of suspects
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी/सांबा। संदिग्धों की तलाश में वीरवार को कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने चप्पा-चप्पा खंगाला। जंगल क्षेत्र में भी संदिग्धों की तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लगा।
कटड़ा मार्ग स्थित भागा व उसके ऊपरी ग्रामीण क्षेत्र सिरला में बुधवार शाम को संदिग्ध दिखने के बाद सुरक्षाबलों की तरफ से तलाशी अभियान चलाया गया। बताया जाता है कि यहां दो संदिग्ध ग्रामीणों को दिखे थे। उनके पास हथियार भी थे। दोनों ने पहले एक स्थानीय व्यक्ति से रास्ता पूछा था। इसके बाद एक महिला जो आंगन में पूजा कर रही थी, वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों ने सेना की वर्दी व बूट पहन रखी थी। महिला से बिना कोई बात किए दोनों व्यक्ति खेत की तरफ गए। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। भागा में संदिग्ध दिखने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस व सेना मौके पर पहुंची व ग्रामीणों से बात की। दोनों संदिग्धों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही ग्रामीणों को पूरी एहतियात बरतने व कोई भी संदिग्ध दिखने पर सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने शाम के बाद रात भर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। वीरवार सुबह से दोपहर तक तलाशी अभियान जारी रखा। हालांकि संदिग्धों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा। गौरतलब है कि उक्त क्षेत्र जहां पर संदिग्ध देखे गए, वहां से श्री माता वैष्णो देवी भवन की तरफ भी रास्ता जंगल से होकर जाता है। इसके अलावा रियासी कटड़ा के बीच सड़क मार्ग से सफर करने के दौरान भागा से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों के अलावा यात्री वहां भी मार्ग से गुजरते रहते हैं। संदिग्ध दिखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।

उधर, सांबा जिले के घगवाल ब्लाक के गांव रतनपुर सुराड़ा में भी वीरवार को दूसरे दिन भी तलाशी अभियान चलाया गया। गत दिवस सुराड़ा गांव की एक महिला ने आतंकवादियों की मौजूदगी बारे पुलिस को सूचना दी थी। इस पर पुलिस व सेना ने शाम तक क्षेत्र को खंगाला था। वीरवार को दोबारा पहाड़ी क्षेत्र को सुरक्षा बलों ने खंगाला गया। सुरक्षा बलों की ओर से सुराडा और गौरन के साथ लगते जंगलों में भी तलाशी अभियान चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed