{"_id":"66b56ca6be48f5750908d5f4","slug":"security-forces-investigated-wei-drain-samba-news-c-289-1-sjam1009-103262-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: घुसपैठ के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने खंगाला वेई नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: घुसपैठ के इनपुट पर सुरक्षाबलों ने खंगाला वेई नाला
Fri, 09 Aug 2024 06:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 09 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हर तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। इस राजपुरा तहसील के वेई नाले से घुसपैठ के प्रयास के इनपुट मिलने पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के नाले को पूरी तरह खंगाला।
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले थे कि वेई नाले से घुसपैठ के प्रयास हुए हैं। इस पर सुरक्षा एजेंसियों के साथ पुलिस व सेना ने क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला। हालांकि कोई सफलता नहीं मिली। हालांकि पुलिस व सेना की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसओजी के एसपी ऑप्रेशन गारू राम के अनुसार, यह उनका रूटीन का अभियान है। इससे पहले सीमावर्ती क्षेत्र के प्रत्येक नदी-नालों को पूरी तरह से खंगाला गया है। ड्रोन ड्राॅपिंग व एंटी टनल अभियान भी चलाए गए हैं।