{"_id":"5ec0f8298ebc3e90872860d6","slug":"security-forces-carried-out-operation-in-search-of-terrorist-jehangir-saruri","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी जहांगीर सरूरी की तलाश में अभियान, हीरानगर में खंगाला गया तरनाह और जांडी नाला इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी जहांगीर सरूरी की तलाश में अभियान, हीरानगर में खंगाला गया तरनाह और जांडी नाला इलाका
Sun, 17 May 2020 02:09 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 17 May 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना, फाइल फोटो
- फोटो : साकिब नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी जहांगीर सरूरी के इलाके में होने की सूचना के बाद टंगबाड़ी, लिडना, शालीमार के जंगलों में सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। शनिवार देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिलने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबलों ने आतंकी के घर के आसपास और संबंधित क्षेत्र के चप्पे-चप्पे को खंगाला। अभियान शुक्रवार से शुरू किया गया था। जिस स्थान पर सुरक्षाबल सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, वहां से कुछ दूरी पर ही कई दशकों से सक्रिय आतंकी जहांगीर सरूरी का घर मौजूद है। सुरक्षाबल लंबे सयम से सरूरी की तलाश कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
हीरानगर के तरनाह और जांडी नाले के इलाके को खंगाला
उपमंडल के कई इलाकों में सुरक्षाबलों ने चार घंटे चले इस तलाशी अभियान चलाया। घुसपैठ का प्रमुख रूट तरनाह और जांडी नाला के साथ लगते इलाकों में छानबीन की गई। पुलिस, सेना, एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से शनिवार सुबह साढे़ छह बजे से लेकर साढे़ 10 बजे तक इस इलाकों के अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रास्तों का चप्पा-चप्पा का खंगाल। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया कि यह रूटीन सर्च ऑपरेशन था, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी होने के बाद अक्सर चलाया जाता है। संवाद
विज्ञापन