{"_id":"65835a11b84bcee28305b03a","slug":"security-check-jammu-news-c-10-jam1006-266132-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सुरक्षा तंत्र किया जाए मजबूत, डीजीपी ने किया रेलवे स्टेशन जम्मू का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सुरक्षा तंत्र किया जाए मजबूत, डीजीपी ने किया रेलवे स्टेशन जम्मू का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सतर्क रहने के निर्देश, निगरानी को बढ़ाया जाए, कमियों को पूरा करें अधिकारी
- प्रदेश में रेलवे की समग्र सुरक्षा और जीआरपी के कामकाज की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन ने राजकीय रेलवे पुलिस मुख्यालय जम्मू का दौरा किया। यहां पर उन्होंने अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की और प्रदेश में रेलवे की समग्र सुरक्षा और जीआरपी के कामकाज की समीक्षा की।
डीजीपी ने कहा कि निगरानी को बढ़ाया जाए। जहां पर कमी है, उसे पूरा किया जाए। इससे बेहतर परिणाम सामने आएंगे। पिछली घटनाओं की गहराई से जांच करने और उस विशेष घटना के पीछे के लोगों और उनमें शामिल व्यक्तियों के ठिकाने, वर्तमान स्थिति का पता लगाने का प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी है कि वे किसी भी जानकारी की सभी संभावनाओं को खोजने और जांचने की जिज्ञासा की आदत डालें। डीजीपी ने सीसीटीएनएस का सर्वोत्तम उपयोग करने और ऐसे सॉफ्टवेयर का उपयोग करने की सलाह दी। इसके माध्यम से वांछित ''खोज'' आसान हो। डीजीपी ने हथियारों, विस्फोटकों या नार्को-पदार्थों के परिवहन के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए विभिन्न रेलवे स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों की परिधि पर पहुंच-नियंत्रण को मजबूत किया जाए। एडीजीपी रेलवे सुनील कुमार ने एक पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन दी। उन्होंने विभिन्न बलों अर्थात जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस, सीएपीएफ और निजी एजेंसियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।